
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में संचालित पद्मावती पब्लिक स्कूल, मानसरोवर में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के सहयोग से महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर सम्मान, विश्वास एवं सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को सजग एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति सजगता, आत्मविश्वास तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन महिला सम्मान, सुरक्षा एवं जागरूक समाज के निर्माण के संकल्प तथा पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।


