Saturday, August 1, 2026

फ्रेंड्स क्लब की ओर से 8 अगस्त को होगा ‘राजस्थान Ri तीज’ कार्यक्रम का आयोजक

जयपुर | शाबाश इंडिया।

फ्रेंड्स क्लब एवं होटल इंनारा के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान के पारंपरिक सावन उत्सव तीज के उपलक्ष्य में ‘राजस्थान Ri तीज’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 8 अगस्त 2026 को होटल इंनारा, मुहाना मंडी रोड, जयपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजक विनीत जैन छाबड़ा ने बताया कि इस भव्य आयोजन में जयपुर शहर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती माओ शेखर एवं श्री नितेश–श्रीमती सुषमा उपस्थित रहेंगे। वहीं टेलीविजन जगत के बालाजी टेलीफिल्म्स के लोकप्रिय कलाकार एवं भाग्य कुंडली के मुख्य अभिनेता नीरज शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की आयोजक अक्षिता जैन ने बताया कि आयोजन में गायिका अम्बिका द्वारा लाइव बैंड प्रस्तुति, सेलिब्रिटी एंकरिंग तथा पल्लवी मारु लोक नृत्य नाट्य संस्थान की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए मनोरंजक गेम्स, डीजे डांस, रैंप शो तथा आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजक अंकुर जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को स्वास्तिक क्रिएशन की ओर से एसी दोहर, पद्मावती कलेक्शन की ओर से डिज़ाइनर गिफ्ट तथा आईना की ओर से सौंदर्य प्रसाधन सेवाएं उपहार स्वरूप प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त Sheldon London की ओर से विजेताओं को पर्स, सपना क्रिएशन की ओर से बैंगल्स तथा बसंत जैन की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किए जाएंगे।

कार्यक्रम की कोर टीम में पल्लवी मारु, डॉ. प्रतिभा जैन, अंजलि जैन, शालू बाकलीवाल, रीना जैन, डिंपल जैन, पिंकी पाटनी, चारुल जैन एवं मनीषा जैन शामिल हैं।

कार्यक्रम के सूत्रधार अर्पित जैन एवं विजेता जैन ने बताया कि आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल, बॉलीवुड पीआरओ मुकेश शर्मा, नगर निगम की पीआरओ श्रीमती धर्मिता चौधरी तथा मिस राजस्थान 2026 की विजेता एवं रनर-अप सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए हाई-टी, स्नैक्स एवं डिनर की विशेष व्यवस्था की गई है।

आयोजकों विनीत जैन, अक्षिता जैन एवं डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar