Thursday, July 16, 2026

चंदनबाला महिला मंडल की धार्मिक यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शाबाश इंडिया | उदयपुर।

चंदनबाला महिला मंडल, फतेहपुरा क्षेत्र द्वारा आयोजित एक दिवसीय धार्मिक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। यात्रा में करीब 50 महिला श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा संत सान्निध्य में धर्मोपदेश सुनकर आत्मिक शांति का अनुभव किया।

यात्रा का शुभारंभ अहिंसापुरी से हुआ, जहां समाजजनों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने पड़ासली स्थित भेरू दादा के दर्शन किए। इसके बाद गढ़बोर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

यात्रा का अंतिम पड़ाव कड़िया स्थित सौभाग्य दीक्षा स्थल रहा, जहां पूज्य गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी के मुखारविंद से धर्मवाणी एवं मंगल पाठ का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

यात्रा से लौटने पर मंडल अध्यक्ष पुष्पा सुराणा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। मंडल मंत्री नीतू नावेडिया ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

धार्मिक यात्रा में मंजुला बोहरा, भावना पामेचा, मधु चव्हाण, सुनीता बोकड़िया, प्रेमलता डागी, कुसुम नावेडिया, मीना, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन ने श्रद्धालुओं में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

रिपोर्ट/फोटो : तुषार बोहरा

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar