Thursday, July 16, 2026

महाकौशल के बिजनेस पार्टनर्स ने टैली सॉल्यूशंस के बिजनेस मैनेजर चारु चव्हाण को दी भावभीनी विदाई

शाबाश इंडिया | जबलपुर।

टैली सॉल्यूशंस के महाकौशल क्षेत्र के बिजनेस मैनेजर चारु चव्हाण के स्थानांतरण पर महाकौशल क्षेत्र के बिजनेस पार्टनर्स द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिजनेस पार्टनर्स ने श्री चव्हाण के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सहयोग, नेतृत्व एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नितिन जैन ने बताया कि चारु चव्हाण ने अपने कार्यकाल के दौरान महाकौशल क्षेत्र में टैली सॉल्यूशंस और बिजनेस पार्टनर्स के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर व्यवसाय के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व और सकारात्मक कार्यशैली ने क्षेत्र में संगठन और पार्टनर्स के संबंधों को नई मजबूती प्रदान की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख बिजनेस पार्टनर्स अनिलेष झुलेरे, नीरज खंडेलवाल, रजनीश यादव, सुशील सिहासने, सोनू, श्रीकांत और नमन ताम्रकार सहित टैली सॉल्यूशंस से राकेश गुप्ता, टैली कैपिटल से मुजीब खान, टैली एक्सीलेटर टीम से विजय द्विवेदी एवं स्वतंत्र सिंह तथा बिजनेस कोच गुलरेज खान उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने चारु चव्हाण को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar