Thursday, July 16, 2026

फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक का कुल व्यवसाय 975 करोड़ रुपये के पार

27 शाखाओं और एक विस्तार काउंटर के माध्यम से ग्राहकों को दे रहा सेवाएं

जयपुर | शाबाश इंडिया।

फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड एक बहु-राज्य सहकारी बैंक के रूप में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। बैंक का पंजीकृत कार्यालय “पारिजात”, न्यू कॉलोनी, पंच बत्ती, एम.आई. रोड, जयपुर (राजस्थान) में स्थित है।

बैंक का शाखा नेटवर्क वर्तमान में 27 शाखाओं एवं एक विस्तार काउंटर के माध्यम से संचालित हो रहा है। इनमें 21 शाखाएं जयपुर में, 4 शाखाएं राजस्थान के अन्य जिलों में तथा 2 शाखाएं गुजरात राज्य में स्थित हैं। बैंक अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक का कुल व्यवसाय ₹975.46 करोड़ रहा। इसमें ₹577.21 करोड़ की जमा राशि तथा ₹398.25 करोड़ के ऋण एवं अग्रिम शामिल हैं।

बैंक प्रबंधन के अनुसार, सहकारी बैंकिंग के मूल उद्देश्यों के अनुरूप फिनग्रोथ को-ऑपरेटिव बैंक आमजन, व्यापारियों और संस्थागत ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आर्थिक विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar