Wednesday, July 15, 2026

प्रकृति फाउंडेशन और इटरनल हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में दिए स्वस्थ जीवन के टिप्स

फैटी लिवर और किडनी रोगों से बचाव पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

जयपुर | शाबाश इंडिया।

प्रकृति फाउंडेशन एवं इटरनल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर सर्किल स्थित इटरनल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने फैटी लिवर, किडनी रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रकृति फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक प्रियंका गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान एवं बचाव के उपायों की जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसंत जैन बैराठी, डॉ. लोकेश जैन, डॉ. निशा गौर एवं प्रियंका गोयल ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. लोकेश जैन, डायरेक्टर–गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने “फैटी लिवर : द साइलेंट किलर, यू कैन प्रिवेंट एंड रिवर्स” विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि फैटी लिवर से बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। वहीं डॉ. निशा गौर, सीनियर कंसल्टेंट–नेफ्रोलॉजी ने “कॉमन किडनी प्रॉब्लम्स एवं उनका इलाज” विषय पर किडनी से जुड़ी सामान्य समस्याओं, उनके कारण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न एवं जिज्ञासाएं पूछीं, जिनका चिकित्सकों ने सरल भाषा में समाधान किया।

स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को पौधे भेंट किए गए। संस्था की संस्थापक प्रियंका गोयल ने कहा कि प्रकृति फाउंडेशन का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना है। भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि बसंत जैन बैराठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खानपान, रहन-सहन और विचारों को लेकर हजारों वर्षों से जीवन उपयोगी बातें बताई गई हैं। यदि हम इन सिद्धांतों को अपनाएं तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में काजल सैनी, पुखराज प्रजापति, नवल किशोर शर्मा, प्रकृति फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर डॉ. प्रियंका वर्मा, ब्रांड एंकर माधुरी दुर्गनानी, कल्चरल प्रेसिडेंट भावना टंडन, प्रेसिडेंट उर्मिला न्याती, एडवाइजर रुचि साधवानी, अनीता मीणा सहित अनेक सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar