जयपुर। शाबाश इंडिया

मानव एवं समाज सेवा के लिए समर्पित महिलाओं के संगठन संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो एवं जीव दया समिति, महल योजना के संयुक्त तत्वावधान में जीवदया सेवार्थ कार्यक्रम का आयोजन दुर्गापुरा गौशाला में किया गया। इस अवसर पर सदस्याओं ने गौ सेवा कर जीवों के प्रति करुणा और सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गायों को हरा चारा, तरबूज, रोटियां एवं लड्डू खिलाकर उनकी सेवा की। साथ ही पक्षियों के लिए चुग्गे-दाने की भी उत्तम व्यवस्था की गई।
संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की अध्यक्ष रेखा पाटनी एवं पूर्व अध्यक्ष मैना गंगवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के पूर्व अध्यक्ष स्व. महेन्द्र गंगवाल की छठी पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी ललित गंगवाल, अशोक गंगवाल, संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की अध्यक्ष रेखा पाटनी, निवर्तमान अध्यक्ष अम्बिका सेठी, पूर्व अध्यक्ष मैना गंगवाल, वर्षा अजमेरा सहित जीव दया समिति महल योजना परिवार की तोशी जैन, अंकित जैन मित्रपुरा, डॉ. ऋतु जैन, डॉ. प्रीति जैन, निधि जैन, अक्षिता गंगवाल, गौरवी जैन सहित कई सदस्याओं ने भाग लिया।
सदस्याओं ने स्वयं अपने हाथों से गौ सेवा कर जीवदया के इस सेवा पथ को सार्थक बनाया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्याओं ने प्रत्येक माह जीवदया के अंतर्गत गौ सेवा करने का संकल्प लिया।
अंत में मैना गंगवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं का हृदय से नमन-वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।


