Friday, July 3, 2026

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर ने लगाया ‘खुशियों का बाजार’, जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई उपयोगी सामग्री

जयपुर | शाबाश इंडिया

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर, जयपुर ने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के सहयोग से आगरा रोड स्थित संघीजी की नसियां में सेवा, संवेदना एवं पुनः उपयोग की भावना को समर्पित ‘खुशियों का बाजार’ अभियान का सफल आयोजन किया। अभियान के माध्यम से उपयोग योग्य वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाई गई।

ग्रेटर के सचिव वीर धनु कुमार जैन ने बताया कि इस सेवा अभियान को समाज का भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने अपने घरों से कपड़े, जींस, सलवार-कुर्ती, गाउन, पैंट, शर्ट, बच्चों के वस्त्र, खिलौने सहित अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ग्रेटर के अध्यक्ष राजेश बडजात्या ने कहा कि ‘खुशियों का बाजार’ केवल वस्तुओं के वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण है। इस प्रकार के आयोजन जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां लाने के साथ समाज में सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।

ग्रेटर के कोषाध्यक्ष सीए वीर कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सचिव धनु कुमार जैन, ज्वाइंट सेक्रेटरी वीर सुनील बज, वीर परेश पाटनी, वीरा इंदु जैन, वीरा वीणा जैन सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में संघीजी की नसियां के अध्यक्ष डॉ. विनोद शाह एवं मंत्री नवीन जैन बिलटीवाला का विशेष सहयोग एवं समर्पण सराहनीय रहा।

इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन वीरा सारिका अग्रवाल एवं अतुल्य युगल के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर सभी वीर भाइयों एवं वीरा बहनों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रेटर के ज्वाइंट सेक्रेटरी वीर सुनील बज ने सभी सहयोगकर्ताओं, संघीजी की नसियां प्रबंध समिति, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स, जयपुर जोन तथा अन्य केंद्रों से पधारे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से ऐसे पुनीत सेवा कार्यों से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar