
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) द्वारा नेशनल वूमेन डांस लीग सीजन-4 ग्रैंड फिनाले एवं नारी शक्ति संवाद प्रतियोगिता का आयोजन टोंक रोड स्थित होटल अक्ष इन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आई प्रतिभागियों ने नृत्य एवं संवाद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
WPSF राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष राजकन्या, मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशन तथा राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए.पी. सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) एवं रजत बैजल (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. श्वेता सारण (प्रोफेसर, समाजशास्त्र, बिहार), अमृता मेघवाल (पूर्व विधायक, जालौर), एकता राज (पुलिस निरीक्षक, महिला थाना, मानसरोवर), पी.एल. बैरवा, ममता बैरवा (सेवानिवृत्त एजीएम, आरएससीबी), अनिल यादव (अध्यक्ष, जन सम्प्रभुता संघ), मानसी मीरवाल, परी सिंह कुशवाह, कैलाश चंद जगरवाल, मदन लाल शर्मा, रमेश मीरवाल, अंजू साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार ने किया। इस दौरान परी सिंह कुशवाह की राजस्थानी नृत्य प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली, जबकि दीपा चौहान की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सोशल मीडिया क्रिएटिव टीम का दायित्व राष्ट्रीय संयोजक बादशाह सिंह ने संभाला।
जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को अपनी कला, अभिव्यक्ति और वक्तृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में नव-नियुक्त पदाधिकारियों सुनीता वर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), दुर्गा गहलोत (जिला अध्यक्ष), माया बोहरा (ब्लॉक अध्यक्ष), शालिनी खारोल (ब्लॉक महासचिव, जयपुर), डॉ. श्वेता सारण (राष्ट्रीय संयोजिका, युवा महिला शक्ति) तथा डॉ. फरजाना छीपा (जिला अध्यक्ष, राजसमंद – महिला स्वावलंबन) को नियुक्ति पत्र एवं पहचान-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही संगठन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सुनीता वर्मा एवं प्रदेश महासचिव लक्ष्मी शर्मा को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—
नेशनल वूमेन डांस लीग सीजन-4
- प्रथम: वैशाली अंकिया (मध्य प्रदेश) – ₹11,000
- द्वितीय: इवांका जैन (उदयपुर) – ₹5,100
- तृतीय: कविता अवस्थी – ₹2,100
नारी शक्ति संवाद प्रतियोगिता
- प्रथम: डॉ. फरजाना छीपा (जिला अध्यक्ष, राजसमंद) – ₹1,100
- द्वितीय: दुर्गा गहलोत (जिला अध्यक्ष, दूदू, जयपुर) – ₹501
- तृतीय: माया बोहरा (ब्लॉक अध्यक्ष, दूदू, जयपुर) – ₹301
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे आयोजन में नारी सशक्तिकरण, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश देखने को मिला।


