Tuesday, June 30, 2026

पूज्य आर्यिका श्री सुरम्य मति माताजी ससंघ का एसएफएस दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश

शाबाश इंडिया | जयपुर।

दिव्य तपस्वी, राष्ट्रसंत आचार्य 108 श्री सुंदर सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या पूज्य आर्यिका श्री सुरम्य मति माताजी ससंघ का एसएफएस दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

माताजी का कार्यक्रम 29 जून 2026 को शाम 4 बजे चूलगिरि से मालवीय नगर के लिए विहार के साथ प्रारंभ हुआ, जिसके बाद 30 जून 2026 की प्रातः 4:45 बजे मालवीय नगर से एसएफएस दिगंबर जैन मंदिर तक भव्य जुलूस के साथ मंगल प्रवेश संपन्न हुआ।

मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश जैन, महामंत्री सौभाग मल जैन, मंत्री कुणाल काला, महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला पाटनी एवं मंत्री आशा बाकलीवाल ने माताजी के पाद प्रक्षालन कर भावभीनी अगवानी की।

विहार व्यवस्था एवं संचालन में एसएफएस दिगंबर जैन मंदिर के अभिषेक मंडल के अशोक जैन कासलीवाल, मनोज, रजनीकांत लुहाडिया, सुरेंद्र, राकेश हल्दिया, मनोज बाकलीवाल, दिनेश जैन, सुरेंद्र पाटनी, नरेंद्र शाह, अनिल कासलीवाल, रोशन गोधा सहित अनेक भक्तों ने सहयोग प्रदान किया।

महामंत्री सौभाग मल जैन ने बताया कि माताजी का आगामी चातुर्मास केकड़ी में निश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस विहार के माध्यम से श्रद्धालुओं को माताजी के सान्निध्य एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त हुआ।

मंदिर में प्रवेश के पश्चात माताजी ने अभिषेक एवं शांतिधारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई, जिसका पुण्य लाभ श्री चंद्र प्रकाश चंद छाबड़ा को प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मांगलिक प्रवचन में चातुर्मास के महत्व पर प्रकाश डाला और इसके आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।

आर्यिका श्री सुरम्य मति माताजी का प्रवास 1 जुलाई 2026 तक एसएफएस दिगंबर जैन मंदिर में रहेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar