
जयपुर/शाबाश इंडिया। राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जयपुर सहित प्रदेश के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।


