Tuesday, June 30, 2026

सुदर्शनोदय तीर्थ क्षेत्र में अभिषेक, शांतिधारा एवं भक्तामर विधान श्रद्धाभाव से सम्पन्न

श्री शांतिनाथ भगवान का हुआ अभिषेक, श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से किया विधान पूजन

जयपुर। शाबाश इंडिया।

श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन सुदर्शनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, आँवा में भगवान 1008 श्री शांतिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा एवं भक्तामर विधान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में जयपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान मूलनायक भगवान 1008 श्री शांतिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य राजा बाबू, सुनील सेठी परिवार (मालपुरा), पदम जैन बिलाला, सोभाग अजमेरा, महेश काला, विनय सेठी, नरेन्द्र, सुरेन्द्र, प्रकाश सहित अन्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

इसके पश्चात विधानाचार्य पीयूष जैन के सान्निध्य में भक्तामर विधान पूजन भक्ति-भाव के साथ सम्पन्न कराया गया। संगीतमय विधान के दौरान भक्तामर स्तोत्र के प्रत्येक श्लोक पर श्रद्धालुओं ने मंडल में अर्घ्य अर्पित करते हुए श्रीफल समर्पित किए। पूजन के उपरांत ‘सर्वार्थसिद्धिदायक शांतिनाथाय नमः’ मंत्र के 108 जाप एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ, विसर्जन पाठ एवं भगवान की आरती के साथ हुआ।

आयोजन में जयपुर, मालपुरा, बंथली, टोंक एवं देवली सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें दीपा पाटनी, नीना काला, वर्षा सेठी, साक्ष्य सेठी, जितेन्द्र, सन्नी, पुष्पा बिलाला, वंदना, उर्मिला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर जनकपुरी, जयपुर निवासी सुनील–अलका सेठी (मालपुरा वाले) तथा गजेन्द्र–राजकुमारी पाटनी को वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। तीर्थ क्षेत्र के व्यवस्थापकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar