Monday, June 29, 2026

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित चंदवाजी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन अरावली पैलेस रिसॉर्ट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर तत्काल निम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जयपुर ग्रामीण डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि चंदवाजी के ताला मोड़ स्थित निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज जारी है और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय 24 से अधिक मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar