
आर्यिका विजिज्ञासा माताजी के पिच्छी परिवर्तन संस्कार में उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु, जीव रक्षा का दिया संदेश
भिण्ड (शाबाश इंडिया)। शहर के बतासा बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर में ससंघ चातुर्मास कर रहीं आर्यिका विजिज्ञासा माताजी का पिच्छी परिवर्तन समारोह 12 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
शोभायात्रा चैत्यालय मंदिर से प्रारंभ होकर बतासा बाजार, गोल मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा और पुनः बतासा बाजार होते हुए ऋषभ सत्संग भवन पहुँची। यहाँ गणाचार्य विराग सागर महामुनिराज का पूजन एवं आरती की गई। इसके पश्चात ऋषभ सत्संग भवन में पिच्छी परिवर्तन संस्कार सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर आर्यिका विजिज्ञासा माताजी ने कहा कि जीवों की रक्षा के उद्देश्य से साधु-संत पिच्छिका का उपयोग करते हैं और समय-समय पर उसका परिवर्तन करते हैं। उन्होंने पिच्छिका के आध्यात्मिक एवं अहिंसात्मक महत्व पर प्रकाश डाला।
जैन परंपरा के अनुसार चातुर्मास पूर्ण होने पर साधु-संत एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए विहार करते हैं। चातुर्मास निष्ठापन के अवसर पर आयोजित इस समारोह में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में कलेक्टर पवन जैन, जितेंद्र जैन (प्रिंस आइसक्रीम), रविसेन जैन नेताजी, जगदीश जैन दद्दा, अशोक महामाया, विल्लू जैन, आनंद जैन बेकरी, ऋषि जैन तेल वाले, चक्रेश जैन, श्रीमती नीतेश जैन, महिला महासभा अध्यक्ष रानी जैन और सैलू जैन (एलआईसी) सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सोनल जैन


