
कुचामन सिटी | शाबाश इंडिया।
महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में श्रीमती गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से रविवार को 47वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाश चंद पाण्ड्या, निर्मल पाण्ड्या, शिविर संयोजक वीर अशोक गगवाल, वीर गोर्धन मालवीय, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, नरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन ने किया।
वीर संदीप पाण्ड्या एवं तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर के अलावा रामगढ़, किशनगढ़, शिवदानपुरा, जीजोट, मकराना, नावां, मीठड़ी, लिचाणा, दीपपुरा, डाकीपुरा, टोरड़ा, खारिया, लोसल एवं भावता सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए 66 मरीजों को लाभ मिला। इस दौरान 30 एक्स-रे एवं 19 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया। रिषिका गौड़ ने मरीजों को निःशुल्क थेरेपी प्रदान की।
संस्था के सुभाष पहाड़िया ने कहा कि महानगरों के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से क्षेत्र के आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। नव निर्वाचित पार्षद राजकुमार फौजी एवं पवन अग्रवाल मंढा ने शिविर का अवलोकन कर महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना की।
शिविर के आयोजन में वीर सुरेंद्र सिंह, वीर सुरेश गगवाल, वीर जीवन सिंह राठौड़, वीर आकाश पहाड़िया, शबाना, जितेंद्र एवं सुरजीत का सराहनीय सहयोग रहा।
समापन अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने चिकित्सक, सहयोगियों, दानदाताओं एवं शिविर में पहुंचे सभी मरीजों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रेषक: वीर सुभाष पहाड़िया


