
जयपुर | शाबाश इंडिया।
समाज एवं राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के सम्मान के उद्देश्य से चहचहाहट परिवार की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर जलमहल, आमेर रोड स्थित मुक्ति दया आश्रम में भव्य एवं गरिमामयी समाजसेवी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
चहचहाहट परिवार के अध्यक्ष देवेंद्र मोहन माथुर एवं संस्थापक डॉ. पी.सी. जैन ने बताया कि गुरुदेव श्री सतीश उपाध्याय जी के पावन सानिध्य में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी बंधुओं का सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथियों को माल्यार्पण कर सेवन स्टोन से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
समारोह में ऋतुराज मीणा, चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ. अनंत शर्मा, मीना पारीक, गीता पारीक, अरुण जोशी, नीना पारीक, मेतेश खोवाल, डॉ. विनोद लोहिया, प्रेम प्रकाश, देवकरण शर्मा, अजित सिंह, सिम्मी अग्रवाल, राकेश गोदिका सहित अनेक गणमान्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्राणी मात्र की सेवा को समर्पित चहचहाहट संस्था लंबे समय से जीव-जंतुओं और पक्षियों की सेवा में सक्रिय है। संस्था की ओर से पिछले करीब 30–35 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को जयगढ़ किले, आमेर में मोर, बंदरों, चिड़ियों सहित अनेक पक्षियों एवं जीवों को नियमित रूप से अनाज, रोटी आदि खिलाई जा रही है। संस्था की यह सेवा गतिविधि जीवदया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।


