Saturday, October 3, 2026

लायंस क्लब सेवा सप्ताह का भव्य शुभारंभ, शांति मार्च में जयपुर के क्लबों ने दिया सद्भावना का संदेश

जयपुर | शाबाश इंडिया।

लायंस क्लब द्वारा 2 से 9 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन विश्व शांति एवं सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से विशाल शांति मार्च का आयोजन किया गया।

शांति मार्च का शुभारंभ चैंबर ऑफ कॉमर्स से हुआ। मार्च एम.आई. रोड होते हुए आगे बढ़ा। इसमें जयपुर के विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शांति, सद्भावना और मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब जयपुर मेट्रो के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और शांति मार्च को सफल बनाने में योगदान दिया।

निर्मल कुमार संघी, कोषाध्यक्ष
लायंस क्लब मेट्रो

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar