
जयपुर | शाबाश इंडिया।
मानसरोवर स्थित पद्मावती पब्लिक स्कूल में श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में मां सरस्वती मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, मधुर गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान, संस्कार, चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पूरे कार्यक्रम में ज्ञान, भक्ति, संस्कार और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।


