
जयपुर | शाबाश इंडिया।
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिवेणी नगर में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी एवं उत्तम ब्रह्मचर्य लक्षण पर्व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रचार प्रभारी (राजस्थान अंचल) नरेश कासलीवाल ने बताया कि प्रातः भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं सामूहिक पूजन किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य महावीर कासलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ।
दोपहर में राजेश जी णमोकार के निर्देशन में चौबीस तीर्थंकरों की सामूहिक विधान पूजन हुई। शाम को कलशाभिषेक के बाद आरती की गई। माल पहनने का सौभाग्य नानूलाल जी, राजेंद्र जी, प्रकर जी एवं विनय जी पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ।
इसके बाद पंडित डॉ. हितैष जैन ने उत्तम ब्रह्मचर्य लक्षण पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मचर्य के पालन से काम-वासना और कषायों—क्रोध, मान, माया एवं लोभ—पर नियंत्रण प्राप्त होता है, जिससे आत्मा कर्मबंधनों से मुक्त होकर परम पवित्रता की ओर बढ़ती है।
मंदिर समिति के मंत्री शैलेंद्र जैन ने बताया कि रात्रि में 48 दीपकों के साथ भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र काला ने बताया कि आयोजन में समिति के महावीर कासलीवाल, राकेश छाबड़ा, विमल छाबड़ा, कैलाश सौगानी, जितेंद्र कासलीवाल, लोकेश जैन, अंकुर पाटोदी, विपिन सेठ, अशोक पापड़ीवाल, कमलचंद चांदवाड़, नोरतनमल सौगाणी, भागचंद पाटनी, पुष्पेंद्र अजमेरा, राजकुमार, अजय, विजय, नीलकमल पांडया, सुरेश सेठ, अशोक पाटोदी, अखिलेश, नवीन बज, सुशील गोधा, अजीत दीवान, नानूलाल सौगाणी, ओमप्रकाश छाबड़ा, नरेंद्र बज, एम.के. जैन, एन.के. सेठी, सुनील लुहाड़िया, हीरा जैन, देवेंद्र कासलीवाल, अशोक अजमेरा, प्रशांत अजमेरा, अशोक रारा, महावीर, नितिन, नितेश छाबड़ा, राजेंद्र पाटनी, सुशील बड़जात्या, पदम सोगानी, प्रवीण पांडया, विनोद अजमेरा, गौरव जैन, मनोज टोग्या, संजय, सुशील सौगाणी एवं विजयेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्षा शिमला पापड़ीवाल, मंत्री बबीता लुहाड़िया, मृदुला काला, मैना पाटनी, मनोरमा चांदवाड़ एवं वंदना अजमेरा सहित महिला मंडल की सदस्याओं ने भी आयोजन में सहभागिता की।
रिपोर्ट: नरेश कासलीवाल, प्रचार प्रभारी (राजस्थान अंचल), अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद


