Thursday, September 24, 2026

दशलक्षण पर्व के साथ जैन हाउजी का आयोजन, श्रद्धालु कर रहे श्रीजी की आराधना

लाडनूं | शाबाश इंडिया।

स्थानीय दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दशलक्षण (पर्युषण) पर्व के अवसर पर जैन समाज के लोग भक्तिभाव के साथ श्रीजी की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ ले रहे हैं। जैन समाज के मंत्री विकास पांडे ने बताया कि दशलक्षण पर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं सामूहिक पूजन आयोजित किया जा रहा है।

इसके बाद भक्तामर पाठ, सरस्वती पूजन तथा तत्वार्थसूत्र ग्रंथ का वाचन एवं उद्बोधन जैन विद्या एवं दर्शन के वरिष्ठ विद्वान डॉ. सुरेंद्र जैन द्वारा किया जा रहा है। उनके उद्बोधन से श्रद्धालु जैन दर्शन एवं धर्म के विभिन्न सिद्धांतों से परिचित हो रहे हैं।

दोपहर में दशलक्षण एवं चौबीस तीर्थंकर विधान की पूजा-अर्चना की जा रही है, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। वहीं, रात्रि में विविध पुण्यार्जकों के सहयोग से प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है।

जैन समाज के अध्यक्ष सुशील पाटनी ने बताया कि रात्रि में जैन हाउजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रबंध कमेटी के सदस्य निर्मल पाटनी ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar