
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महावीर नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री महावीर युवा मंडल एवं जैन महिला मंडल के तत्वावधान में 24 सितंबर को भव्य एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र अशोक-अनीला गंगवाल परिवार के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
महावीर युवा मंडल के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि बोली के माध्यम से सौधर्म इंद्र परिवार के रूप में अशोक, दिनेश, राजेश, अंशुल एवं अंचल गंगवाल परिवार का चयन किया गया है। गंगवाल परिवार को महावीर नगर जैन समाज, युवा मंडल, महिला मंडल एवं समाज के सदस्यों की ओर से उनके निवास स्थान से बग्गी, बैंड-बाजे एवं लवाजमे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में मंदिर लाया जाएगा।
शोभायात्रा 24 सितंबर को शाम 7 बजे रवाना होगी और शाम 7:30 बजे मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।


