Tuesday, September 8, 2026

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘सिटी’, भिंड ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

भिंड | शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘सिटी’, भिंड द्वारा दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय स्वर्गीय श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की षष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर “प्रतिभा का सम्मान, संस्कारों का अभिनंदन” भाव के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन श्री दिगम्बर जैन कीर्तिस्तंभ मंदिर, लश्कर रोड, भिंड स्थित कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव श्री अंशुल–आयशा जैन जी द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के स्वागत, अभिनंदन एवं आभार के साथ हुआ। उन्होंने श्रद्धेय स्वर्गीय श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल के जीवन, व्यक्तित्व तथा सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का जाप कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा चयनित प्रतिभाओं का तिलक बंधन एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके बाद मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट शिक्षक एवं उत्कृष्ट छात्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से श्री नवीन कुमार जी जैन तथा उत्कृष्ट छात्र सम्मान से आत्मार्थी कु. मान्या, सुपुत्री श्री संजीव जी एवं श्रीमती गीता जी जैन, को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के शिरोमणि संरक्षक एवं राष्ट्रीय निदेशक मंडल सदस्य श्री अशोक–जया जी जैन, कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र–सुधा जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निदेशक मंडल सदस्य श्री अतुल–ज्योति जैन, श्री विकल्प–नीलम जैन, श्री मनीष–गौरी जैन, श्री संजीव–गीता जैन तथा श्री नवीन–अंजू जैन सहित संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में शिक्षा, संस्कार एवं उत्कृष्टता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करता है तथा युवा पीढ़ी को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव श्री अंशुल–आयशा जैन जी ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यगण के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: सोनल जैन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar