
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जनकपुरी ज्योतिनगर जैन मंदिर में सुहाग दशमी के अवसर पर व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए शनिवार को सामूहिक पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने साज-सज्जा एवं भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चना की।
पूजन विद्वान शिखर चंद किरण जैन द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।
पूजन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी को अर्घ्य समर्पित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


