
दिल्ली | शाबाश इंडिया।
नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल से शाहिल जैन ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद किया।
इस अवसर पर जैन समाज के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही जैन समाज की अपेक्षाओं, समस्याओं एवं भविष्य की आवश्यकताओं को आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान जैन समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक एवं तीर्थ संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विकास और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
शाहिल जैन ने कहा कि उद्देश्य केवल जैन समाज के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल से लेकर पूरे भारत में जैन समाज को विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाना है।
उन्होंने कहा कि जैन समाज की प्रगति के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण में भी सक्रिय योगदान देना हमारा संकल्प है। एक विकसित, समृद्ध, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण भारत के निर्माण में जैन समाज अपनी सकारात्मक भूमिका निरंतर निभाता रहेगा।


