Tuesday, August 11, 2026

भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी राजस्थान अंचल की टीम ने किया कोटा क्षेत्र का दौरा

कोटा | शाबाश इंडिया।

भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी राजस्थान अंचल की टीम ने अंचल अध्यक्ष राजकुमार कोठारी के नेतृत्व में कोटा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान टीम ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थ क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राजस्थान अंचल के कार्यकारी अध्यक्ष महेश काला ने बताया कि बैठक के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने कोटा में चातुर्मास कर रहे निर्यापक मुनि 108 श्री योग सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कोटा के पदाधिकारियों ने तीर्थ क्षेत्र कमेटी राजस्थान अंचल के अध्यक्ष राजकुमार कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश काला एवं अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा कमेटी के मंत्री हेमंत सोगानी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने केशोरायपाटन पहुंचकर आर्यिका श्री 105 स्वस्ति भूषण माताजी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश काला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.के. जैन, मुख्य संरक्षक हेमंत सोगानी एवं ज्योतिषाचार्य विनोद जैन शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar