Tuesday, August 11, 2026

45वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 77 मरीज लाभान्वित

कुचामन सिटी | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में श्रीमती गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से रविवार को 45वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाश चंद जैन पाण्ड्या, नरेन्द्र, सुशीला एवं शालिनी गंगवाल मीठड़ी, शिविर संयोजक वीर गोरधन मालवीय, वीर सुभाष गंगवाल, वीर भानु प्रकाश औदिच्य, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, नरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन ने किया।

वीर संदीप पाण्ड्या एवं तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर के साथ नवलगढ़, किशनगढ़, डीडवाना, मकराना, नावां, मीठड़ी, पलाड़ा, मारोठ, करकेड़ी, राणासर, श्रवणपुरा, आसनपुरा एवं हिराणी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 77 मरीजों को लाभ मिला। इस दौरान 35 एक्स-रे एवं 24 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं तथा मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रिषिका गोड़ ने जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क फिजियोथैरेपी भी प्रदान की।

संस्था के सुभाष पहाड़िया ने बताया कि शिविर का पार्षद गोरीशंकर सर्राफ, समाजसेवी राजकुमार फौजी एवं अशोक पहाड़िया ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महानगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना की।

वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि महेश लढ़ा, शबाना, जितेन्द्र एवं सुरजीत ने शिविर के आयोजन में सराहनीय सहयोग दिया। अंत में वीर अजित पहाड़िया ने चिकित्सक, सहयोगियों, दानदाताओं एवं शिविर में पहुंचे सभी मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया।

— वीर सुभाष पहाड़िया

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar