
जयपुर | शाबाश इंडिया।
प्रतापनगर, श्योपुर रोड स्थित एम्बीशन किड्स एकेडमी में शनिवार को नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए उत्साह एवं उमंग से भरपूर रेन डांस पार्टी का आयोजन किया गया। सावन के आगमन की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगी वर्षा फुहारों के बीच फिल्मी एवं बाल गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ रेन डांस का आनंद लिया तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्थान की प्राचार्या डॉ. अलका जैन ने बताया कि इस प्रकार की सह-शैक्षणिक गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में सहयोग, मित्रता, आत्मविश्वास तथा सामूहिक सहभागिता की भावना का विकास करना है।
सह-प्राचार्या अनीता जैन ने बताया कि प्रतापनगर, श्योपुर रोड स्थित एम्बीशन किड्स एकेडमी पूर्णतः वातानुकूलित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जहाँ उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में “Learning with Play” की अवधारणा को व्यवहारिक रूप से अपनाया गया है। इसी उद्देश्य से आधुनिक एवं आकर्षक किड्स ज़ोन विकसित किया गया है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ. एम.एल. जैन ‘मणि’ तथा डॉ. शांति जैन ने बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष जैन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय बनाते हैं तथा उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।


