Tuesday, July 14, 2026

राष्ट्रीय स्तर के ‘संस्कृति संगम 2.0’ में भीलवाड़ा जीतो लेडीज़ विंग का परचम, ‘वस्त्र स्टोरीज़’ प्रतियोगिता में जीता खिताब

भीलवाड़ा/शाबाश इंडिया।

जीतो लेडीज़ विंग भीलवाड़ा ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच पर अपनी रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में आयोजित ‘संस्कृति संगम 2.0’ में ‘वस्त्र स्टोरीज़’ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

चेयरपर्सन नीता बाबेल के नेतृत्व में राजस्थान जोन की ओर से प्रस्तुत ‘रंगीलो राजस्थान’ थीम ने राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि से भीलवाड़ा एवं राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ।

महिला चैप्टर की सचिव अर्चना पाटोदी ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति, लोक परंपराओं, खान-पान, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक वैभव को अत्यंत रचनात्मक एवं प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में राजस्थान की पहचान, परंपराओं की गरिमा एवं सांस्कृतिक विविधता का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे निर्णायक मंडल एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विजेता टीम की प्रतिनिधि के रूप में जीतो लेडीज़ विंग भीलवाड़ा की चेयरपर्सन नीता बाबेल को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने राजस्थान एपेक्स कन्वीनर सरिता लोढ़ा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए टीम सदस्यों के समर्पण, रचनात्मक सोच, परिश्रम एवं उत्कृष्ट टीम भावना की सराहना की।

इस अवसर पर रजनी सिंघवी, स्वीटी नैनावटी, नीतू सुतारिया, सुरभि चोपड़ा, खुशबू मोदी, कविता चपलोत एवं पलक सिंघवी उपस्थित रहीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar