गुजरात/शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की शनिवारीय मनोरंजक ई-चौपाल का आयोजन इस बार गुजरात स्थित पवित्र जैन तीर्थ देरोल देवपुरी पार्श्वनाथ पर किया गया। कार्यक्रम आध्यात्मिकता, संगीत एवं आनंदमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी भैया दीपक जी रहे, जबकि अध्यक्षता ट्रस्टी नयन पी. दोशी, ईडर ने की। प्रारंभ में चौपाल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया ने सभी अतिथियों एवं संभागियों का स्वागत किया।
ई-चौपाल में भुवनेश्वरी मालोंत, सुनीता जम्मार, चंद्रकला भुरा, प्रदीप टोंग्या, अविन कोठिया, चिराग वखारिया, रामप्रसाद मेवाड़ा, सुनंदा तातेड़, अलका भंडारी एवं नयन पी. दोशी सहित अनेक संभागियों ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
अविन कोठिया ने पार्श्वनाथ तीर्थ एवं भगवान महावीर पर आधारित मधुर गीत प्रस्तुत किए। नयन पी. दोशी ने मोहम्मद रफी एवं मुकेश के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं अजीत कोठिया ने “कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर देरोल देवपुरी पार्श्वनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी ब्रह्मचारी श्री दीपक भाई एवं श्री नयन पी. दोशी द्वारा महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों अजीत कोठिया, कुसुम कोठिया, अविन कोठिया, हीना कोठिया एवं अहाना कोठिया का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आरती मूंड ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन चिराग वखारिया ने व्यक्त किया।


