Tuesday, July 14, 2026

जेएसजी अर्हम ने जीता नॉर्दर्न रीजन अंताक्षरी-2026 प्रतियोगिता का खिताब, जेएसजी कैपिटल रही रनर अप

जयपुर/शाबाश इंडिया।

जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के नॉर्दर्न रीजन के तत्वावधान में एवं जैन सोशल ग्रुप कैपिटल की मेजबानी में सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल सभागार में आयोजित नॉर्दर्न रीजन अंताक्षरी-2026 प्रतियोगिता का खिताब जेएसजी अर्हम की टीम ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जेएसजी कैपिटल की टीम रनर अप रही।

प्रतियोगिता में नॉर्दर्न रीजन की 24 टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न राउंड में अपनी संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में प्रतिभागियों ने सुरों की महफिल सजाई और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन डॉ. प्रकाश चंद जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन भगवान आदिनाथ जैन कल्याण समिति, मंगल विहार के अध्यक्ष अमित-रितु गोधा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन, मुंबई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन के. शाह ने की।

इस अवसर पर फेडरेशन के प्रेसीडेंट इलेक्ट मनीष कोठारी, विशिष्ट अतिथि सोगानी ज्वेलर्स के प्रियम सोगानी, जेएसजीआईएफ के पूर्व प्रेसीडेंट राकेश जैन, अजीत लालवानी, कमल सचेती एवं ललित शाह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य समन्वयक एवं जेएसजी कैपिटल के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, अध्यक्ष राजकुमार काला, सचिव प्रमोद जैन, पूर्व अध्यक्ष सुधीर गंगवाल, नरेश रावका, नवीन जैन, अनिल रावका, नॉर्दर्न रीजन चेयरमैन राजीव पाटनी एवं सचिव रविन्द्र बिलाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में 24 टीमों को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न दौर में पुराने एवं नए हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, महेंद्र कपूर, मुकेश, लता मंगेशकर, आशा भोसले, सोनू निगम, सुरेश वाडकर, उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक एवं कविता कृष्णमूर्ति जैसे प्रसिद्ध गायकों के गीतों की प्रस्तुतियों से सभागार संगीतमय हो उठा।

प्रतिभागियों ने गीतों के साथ अपनी प्रस्तुति कला से दर्शकों का मनोरंजन किया और कई अवसरों पर दर्शक भी संगीत की धुनों पर झूम उठे। रोमांचक मुकाबलों के बाद जेएसजी अर्हम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि जेएसजी कैपिटल रनर अप रही।

मुख्य समन्वयक सुभाष चंद जैन एवं पूर्व अध्यक्ष सुधीर गंगवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने भी सही उत्तर देकर आकर्षक पुरस्कार जीते।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी रवि नैयर, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, महेंद्र गिरधरवाल, सीएस जैन, डॉ. राजीव जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar