Tuesday, July 7, 2026

जय जवान कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, अशोक जैन नेता अध्यक्ष और अनिल ठोलिया मंत्री निर्वाचित

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री दिगंबर जैन मंदिर, जय जवान कॉलोनी की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी रामावतार जैन ने बताया कि चुनाव में 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पदाधिकारियों का भी निर्विरोध चयन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में अशोक जैन नेता को अध्यक्ष एवं अनिल ठोलिया को मंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं भागचंद बाकलीवाल को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार जैन कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र पांड्या को संयुक्त मंत्री चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजीव जैन लाखना, जितेंद्र जैन, अरुण लुहाड़िया, विशाल जैन, पंकज संघी और अंकित बक्शी निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में श्रीफल अर्पित कर समाज में सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

निर्विरोध निर्वाचन पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, महामंत्री मनीष बैद, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नई मंदिर कमेटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar