Tuesday, July 7, 2026

अखिल भारतवर्षीय जैसवाल जैन महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं व व्यापारियों का हुआ सम्मान

आगरा | शाबाश इंडिया।

अखिल भारतवर्षीय जैसवाल जैन महासभा के तत्वावधान में रविवार को एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, समाज के वरिष्ठजन, व्यापारी, महिलाएं, युवा तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, भगवान महावीर के चित्र के अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार, युवा सहभागिता, रोजगार सृजन तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने महासभा को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के प्रतिष्ठित व्यापारियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है और युवा पीढ़ी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं विधवा महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने, युवाओं को महासभा से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा जैन समाज की राजनीति में प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अतिथियों ने समाज की एकजुटता, संगठन की सक्रियता एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन, मंत्री अनंत कुमार जैन, अजय कुमार जैन, संजय जैन, सचिन जैन, संभव जैन, पदम जैन, संजीव जैन, इंद्रप्रकाश जैन, प्रवीन जैन, सुरेंद्र जैन, सुबोध जैन (दयालबाग), सुबोध जैन (कमला नगर), रश्मि जैन, नीलम जैन, प्राची जैन सहित महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar