जयपुर। शाबाश इंडिया।

श्री दिगंबर जैन महासमिति, त्रिशला संभाग, दुर्गापुरा की ओर से समाज भूषण स्वर्गीय राजेंद्र के. गोधा की जयंती के उपलक्ष्य में दुर्गापुरा गौशाला में वृक्षारोपण, गौसेवा एवं पक्षियों के लिए दाना सेवा का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, गौ संवर्धन तथा समाज में सेवा एवं जीवदया की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर राजस्थान गौसेवा संघ एवं गौमाता सेवार्थ समिति का विशेष सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही गौशाला में गौमाताओं की सेवा की तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण और मानवता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच लस्सी का वितरण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि “एक वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का आधार है,” वहीं “गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है।” उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण और जीवदया से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में त्रिशला संभाग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा भविष्य में भी वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौसेवा एवं अन्य जनहितकारी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


