ब्यावर | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल डायमंड, ब्यावर द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 जुलाई से 14 दिवसीय सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है। पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन जनहित, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पखवाड़े के प्रथम दिवस पर संस्था के सदस्यों ने एक गरीब बस्ती में पहुंचकर 30 जरूरतमंद महिलाओं को पहनने योग्य, साफ-सुथरी एवं प्रेस की हुई एक-एक साड़ी तथा दो-दो ब्लाउज वितरित किए। उपयोगी वस्त्र प्राप्त कर महिलाओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
दूसरे दिवस श्री जैन गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर रोड में पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर 150 विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश अंकित कपड़े की थैली एवं एक-एक पेन वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य परमेश्वर जी, शिक्षक प्रहलाद जी तथा महावीर इंटरनेशनल डायमंड, ब्यावर की ओर से चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़, सचिव वीर आशीष डोसी, उपाध्यक्ष वीर संजय चोरड़िया, मीडिया प्रभारी वीर अंकित कावड़िया एवं वीर हेमचंद जी उपस्थित रहे।


