Wednesday, November 25, 2026

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में 1024 अर्घ्य समर्पित, आज होगा समापन

हवन एवं विश्व शांति महायज्ञ के साथ पूर्ण होंगे धार्मिक अनुष्ठान; पुण्यार्जक परिवार ने की वात्सल्य भोज की व्यवस्था

जयपुर (शाबाश इंडिया)। बरकत नगर स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभ मंदिर में अष्टान्हिका पर्व के अंतर्गत आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में मंगलवार को मंत्रोच्चार के साथ 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। विधानाचार्य पं. अमित शास्त्री के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आज, 25 नवंबर को हवन एवं विश्व शांति महायज्ञ के साथ विधान का समापन होगा।

विधान संयोजक मुकेश जैन एवं सतीश जैन अकेला ने बताया कि इस महाविधान के पुण्यार्जक मंदिर बरकत नगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी चेतना-चकेश कुमार जैन तथा यथेष्ट-एवांशी एवं बेबी दिविशा जैन परिवार हैं। पुण्यार्जक परिवार ने विधान में सौधर्म इंद्र की भूमिका का भी निर्वहन किया।

विधान के पश्चात प्रतिदिन पूजार्थियों के लिए पुण्यार्जक परिवार की ओर से स्वादिष्ट वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। मंदिर समिति के मंत्री प्रकाश चंद जैन सिकंदरा वालों ने बताया कि प्रतिदिन सायंकाल मंगल आरती के साथ अरिहंत महिला मंडल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar