Saturday, November 21, 2026

मुक्तिधाम में गंगाजल युक्त फव्वारे की सौगात, राठी परिवार ने जनसेवा में दिया अनुकरणीय योगदान

ब्यावर (शाबाश इंडिया)। हिंदू सेवा मंडल द्वारा संचालित विजयनगर रोड स्थित मुक्तिधाम में आमजन की सुविधा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गंगाजल युक्त विशेष फव्वारे की व्यवस्था की गई है। दाह संस्कार एवं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिजनों और अन्य लोगों के विदा होते समय शुद्धीकरण की परंपरा के तहत इस फव्वारे का उपयोग किया जा सकेगा। इसकी विशेषता यह है कि इसके जल में गंगाजल भी मिश्रित रहेगा, जिससे श्रद्धालु गंगाजल युक्त जल का उपयोग कर सकेंगे।

यह सेवा कार्य नंदकिशोरजी राठी परिवार की ओर से करवाया गया है। फव्वारे का विधिवत शुभारंभ कमला देवी राठी ने स्विच चालू कर किया।

इस अवसर पर हिंदू सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने नंदकिशोरजी राठी परिवार की कमला देवी राठी एवं लोकेशजी राठी का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में हिंदू सेवा मंडल के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण असावा, ब्यावर जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय घीया, संदीप अग्रवाल, नरेश गुप्ता, कालू सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा सहित मंडल के बड़ी संख्या में सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुक्तिधाम में अन्य जनसुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग के लिए संदीप अग्रवाल का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

हिंदू सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने राठी परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मुक्तिधाम में इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भावना और मानवीय दायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar