Thursday, November 19, 2026

वैलेंटाइन डे पर गुलाबों के रंगों से सजेगा जयपुर, 13-14 फरवरी को सिटी पार्क में होगा 52वां जयपुर रोज़ शो-2027

गुलाबों की विभिन्न प्रजातियों की भव्य प्रदर्शनी, सांस्कृतिक संध्या और विभिन्न प्रतियोगिताएं रहेंगी मुख्य आकर्षण

जयपुर (शाबाश इंडिया)। प्रेम और खूबसूरती का प्रतीक माने जाने वाले गुलाबों के नाम इस बार वैलेंटाइन डे का उत्सव खास होने जा रहा है। जयपुर रोज़ सोसाइटी की ओर से 52वें जयपुर रोज़ शो-2027 का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी 2027 को सिटी पार्क, जयपुर में किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस वर्ष रोज़ शो का आयोजन वैलेंटाइन डे के अवसर पर हो रहा है, जिससे गुलाबों की खूबसूरती और प्रेम का संदेश एक साथ देखने को मिलेगा।

दो दिवसीय आयोजन में गुलाबों की विभिन्न प्रजातियों और रंग-बिरंगी किस्मों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्या, क्विज, पेंटिंग एवं रोज़ फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए सोसाइटी के अध्यक्ष पवन अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आर.एस. जैन, भोजराज सिंह राजावत, करीना शर्मा, राजकुमार बैद, यश बाला सेठ एवं एम.एल. गोयल उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रोज़ फोटोग्राफी प्रतियोगिता 1 से 8 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागी गुलाब के फूलों की स्वयं खींची गई तस्वीरें एसबी ऐप (SB App) पर अपलोड कर सकेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 14 फरवरी को की जाएगी तथा चयनित तस्वीरों को फोटोग्राफी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 13 फरवरी को क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 14 फरवरी को रोज़ फोटोग्राफी प्रदर्शनी और विजेताओं की घोषणा की जाएगी। दोनों दिन सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजन का विशेष आकर्षण रहेंगी।

जयपुर रोज़ शो का उद्देश्य आमजन में पुष्प-संस्कृति एवं बागवानी के प्रति रुचि बढ़ाना तथा गुलाबों की विविधता से लोगों को परिचित कराना है। वैलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित यह आयोजन शहरवासियों के लिए प्रकृति, खूबसूरती और उत्सव का अनूठा अनुभव होगा।

उल्लेखनीय है कि जयपुर रोज़ सोसाइटी के चेयरमैन राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास हैं, जबकि सोसाइटी के अध्यक्ष पवन अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) हैं।

अधिक जानकारी एवं प्रतियोगिताओं से संबंधित विवरण के लिए संपर्क करें:

अनिल कुमार भार्गव
जनरल सेक्रेटरी, जयपुर रोज़ सोसाइटी
मोबाइल: 94140 70878

करीना शर्मा
जीएम
मोबाइल: 63778 29005

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar