
विन्टर हेल्थ अवेयरनेस गतिविधि में सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने और स्वच्छ आदतें अपनाने की दी जानकारी
जयपुर (शाबाश इंडिया)। श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में संचालित पद्मावती पब्लिक स्कूल, मानसरोवर में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘विन्टर हेल्थ अवेयरनेस’ गतिविधि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सावधानियों और अच्छी आदतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का महत्व बताया।
विद्यालय की प्रिंसिपल हेमलता जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ आदतें अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा शीत ऋतु में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।
यह जागरूकता सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधि में भाग लिया और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।


