
इशानी जैन ने हासिल किया प्रथम स्थान, दिविशा जैन द्वितीय और आर्जव जैन रहे तृतीय स्थान पर
जयपुर (शाबाश इंडिया)। श्री महावीर साधना संस्थान परिवार, श्रमण संस्कृति महिला महासमिति एवं णमोकार महामंत्र संचालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर ‘मेरी पटाखा मुक्त अहिंसक दिवाली’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में इशानी जैन ने प्रथम, दिविशा जैन ने द्वितीय तथा आर्जव जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सान्नवी जैन एवं राजश्री जैन को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
15 अक्टूबर को श्री महावीर साधना संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शालिनी बाकलीवाल, मधु काला, शशि सोगानी एवं चित्रा सोगानी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुशीला बड़जात्या, महावीर गोधा, विनोद बड़जात्या, कैलाश जैन, कांता गोधा, मधु सोगानी, सुहानी बाकलीवाल, मंजू मित्तल, मंजू गंगवाल, अल्का पाटनी एवं डॉ. सपना जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
श्री महावीर साधना संस्थान के प्रांगण में विभिन्न जनोपयोगी सामाजिक सुविधाएं भी संचालित की जा रही हैं। इनमें योग शिविर, डेंटल क्लीनिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं का संचालन नीरज गंगवाल के प्रभारीत्व में किया जा रहा है।


