
आचार्य सुनील सागर महाराज के स्वर्णिम अवतरण महोत्सव पर होगा धर्म का प्रचार-प्रसार; तीर्थ वंदना के साथ प्राचीन जैन धरोहरों के संरक्षण का लिया संकल्प
जयपुर (शाबाश इंडिया)। राष्ट्र संत, वाणी सिद्ध एवं आदिसागर अंकलीकर परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर महाराज के 50वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है।
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन समाज समिति के संरक्षक जय कुमार जैन बड़जात्या एवं अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बैद ने बताया कि रविवार को इंदौर में पूज्य आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर जैन धर्म के प्रचार-प्रसार, प्राचीन जैन धरोहरों के संरक्षण तथा तीर्थ वंदना जैसे धार्मिक एवं सामाजिक उद्देश्यों को लेकर ‘श्री सन्मति सुनीलम् यात्रा संघ, धावास, जयपुर’ का विधिवत गठन किया गया।
संघ के संरक्षक पद पर विकास बड़जात्या, जय कुमार जैन बड़जात्या एवं मयंक पाटनी को चुना गया। वहीं, मितेश ठोलिया को अध्यक्ष, हैमेन्द्र लुहाड़िया को मंत्री तथा नरेश सौगाणी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संघ की कार्यकारिणी में ज्ञानचंद जैन (गांधी पथ), अनिल बोहरा (इंजीनियर्स कॉलोनी), मंजू बड़जात्या (नेमीसागर कॉलोनी), डिम्पल जैन (धावास), प्रतीक पापड़ीवाल (चित्रकूट), अल्पना ठोलिया (धावास), नवीन सेठी (वैशाली नगर), सरिता लुहाड़िया (धावास), मनीष पाटनी (झोटवाड़ा) एवं दीपा सौगाणी (धावास) को सदस्य घोषित किया गया।
नवगठित यात्रा संघ का उद्देश्य आचार्य सुनील सागर महाराज के स्वर्णिम अवतरण महोत्सव के अवसर पर धार्मिक गतिविधियों को गति देना, जैन तीर्थों की वंदना करना तथा प्राचीन जैन मंदिरों एवं धरोहरों के संरक्षण और देखरेख के लिए सक्रिय प्रयास करना है।


