
बॉलीवुड गायिका रोमियो डे रहीं मुख्य अतिथि, छह श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
जयपुर (शाबाश इंडिया)। सुंदर संगीत संस्थान ऑडियो एवं वीडियो प्रोडक्शन की ओर से शनिवार, 14 नवंबर को भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पंडित सैमुअल अल्फ्रेड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर गायिका रोमियो डे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रतियोगिता में रोमियो डे, नीना गुप्ता, संगीता शर्मा, दिव्या चतुर्वेदी, रईस खान, राजेंद्र राव, जितेंद्र सोलोमन तथा वैभव शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन भजन प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों का स्तर इतना प्रभावशाली था कि निर्णायकों के लिए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना चुनौतीपूर्ण हो गया।
सुंदर संगीत संस्थान के विद्यार्थी सुदर्शन, एंड्रयू, कृति, रश्मि, सुधीर, प्रीति, प्रत्येश, अंकित जैन, सुंदर, सीमी, सूरया, दीना, सिया और समीक्षा ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
प्रतियोगिता को छह श्रेणियों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक श्रेणी में विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी निर्णायकों का सम्मान किया गया।


