Tuesday, November 17, 2026

जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, खुशियों और रचनात्मक गतिविधियों से सजा आयोजन

Oplus_131072

मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान की पहल पर बच्चों ने खेल, चित्रकला और स्टोरीटेलिंग जैसी गतिविधियों में लिया भाग

मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान की ओर से बाल दिवस के अवसर पर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों के साथ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खुशियों के पल देने के साथ उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना था।

ट्रस्ट के सीईओ कौशल सत्यार्थी ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सम्मान, शिक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करने की जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट भविष्य में भी बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा विकास एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।

स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ आचार्य एवं चिकित्सक तथा ट्रस्ट सदस्य और मीडिया प्रभारी प्रो. डॉ. राजीव सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला प्रतियोगिता और स्टोरीटेलिंग सहित कई रोचक आयोजन किए गए। इस अवसर पर सभी बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ट्रस्ट की महासचिव दुर्गा वर्मा ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज के प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, दिनेश कुमार आलोरिया, सुमन देवी, दिव्यांशु, सुधीर, महिपाल, गीतांशु सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar