
वीर निर्वाण संवत् 2553 के शुभारंभ पर आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज का मिला मंगल आशीर्वाद
जयपुर (शाबाश इंडिया)। जैन नववर्ष एवं वीर निर्वाण संवत् 2553 के पावन शुभारंभ पर जनकपुरी में आध्यात्मिक उल्लास और पुण्यलाभ का विशेष अवसर बना। परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालु परिवारों ने स्वयं को धन्य अनुभव किया।
इस पावन अवसर पर पदम जैन बिलाला परिवार के साथ सुनील जैन सेठी, राकेश जैन दूरदर्शन, सोभाग अजमेरा, अनिता बिंदायक्या, जिनेंद्र जैन श्रीमाल, ज्ञानचंद भोंच, महावीर कीर्तिनगर, कांता पाटनी एवं ललित गोधा आदि परिवारों को आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज को नवधाभक्तिपूर्वक आहारदान कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जैन दर्शन में आहारदान को मुनिराजों की साधना के प्रति विनय, भक्ति एवं श्रावक के उत्कृष्ट कर्तव्य का प्रतीक माना गया है।
आचार्य श्री के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमोस्तु निवेदित कर पदम जैन बिलाला परिवार के पारस बिलाला, पहुप, दीपिका जैन, आदि श्री, आदिश, आदित एवं आदिवा सहित परिवारजनों ने मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
नववर्ष के प्रथम दिवस पर गुरु-वंदना, साधु सेवा एवं आहारदान के पुण्ययोग ने इस अवसर को परिवार के लिए चिरस्मरणीय बना दिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे का अभिनंदन कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।


