Friday, November 6, 2026

जयपुर की बेटी पिया डांडिया ने अमेरिका में रचा इतिहास, फ्लोरिडा से प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जयपुर के जैन समाज के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि जयपुर मूल की पिया डांडिया अमेरिका के फ्लोरिडा के 22वें संसदीय क्षेत्र से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार पिया ने 3 नवंबर 2026 को हुए चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर (Casey Askar) को पराजित किया। उनकी इस जीत से जयपुर और जैन समाज में खुशी की लहर है।

पिया डांडिया का संबंध जयपुर के प्रतिष्ठित डांडिया परिवार से है। वे जयपुर के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं गणितज्ञ स्वर्गीय श्री तेजकरण डांडिया के बड़े भाई तथा एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के प्रोफेसर रहे शतायु डॉ. प्रेमचंद डांडिया की पोती हैं। जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री मिलापचंद डांडिया भी उनके दादा के भाई हैं। पिया, अमेरिका में बसे और सोशल मीडिया पर सक्रिय अवि डांडिया की भतीजी हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी पिया ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे अमेरिका में कम उम्र में स्कूल प्रिंसिपल बनने के कारण चर्चा में रही हैं। उनकी शैक्षणिक और पेशेवर यात्रा ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया।

पिया की इस जीत को भारतीय मूल के समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जैन समाज के लिए भी यह विशेष गर्व का अवसर है। समाज में इसे अमेरिकी संसद में जैन समुदाय के प्रतिनिधित्व की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

पिया डांडिया की सफलता से जयपुर के डांडिया परिवार, जैन समाज और शहरवासियों में उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar