Friday, October 30, 2026

साहित्यकार एवं पत्रकार सत्य भूषण शर्मा को ‘मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय साहित्य सृजन सम्मान–2026’ से नवाजा

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय साहित्य सृजन सम्मान–2026’ के अंतर्गत उदयपुर के साहित्यकार एवं पत्रकार सत्य भूषण शर्मा को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘कला साहित्य दर्पण प्रकाशन मंच’ की ओर से आयोजित 40 दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक सृजन एवं सम्मान अभियान में मौलिक साहित्य-सृजन के लिए सहभागिता के उपलक्ष्य में दिया गया है।

यह अभियान 1 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य साहित्यिक प्रतिभाओं को पहचान दिलाना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा साहित्य के माध्यम से सामाजिक चेतना और सकारात्मक विचारों का प्रसार करना है।

आयोजन के माध्यम से साहित्यकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा गया कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ बेहतर भविष्य के निर्माण का सशक्त माध्यम भी है। ऐसे अभियान नवोदित और अनुभवी रचनाकारों को अपनी मौलिक रचनाएँ प्रस्तुत करने तथा साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

सत्य भूषण शर्मा को मिले इस सम्मान को उनकी साहित्यिक सक्रियता एवं रचनात्मक सहभागिता के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे आयोजन हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के साथ सृजनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रेषक:
सत्य भूषण शर्मा
साहित्यकार एवं पत्रकार
बी-107, दिव्यज्योति अपार्टमेंट, न्यू भूपालपुरा, उदयपुर, राजस्थान
मोबाइल: 9414934304

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar