
अजमेर | शाबाश इंडिया।
लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से जीवदया, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्यों की कड़ी में पुष्कर स्थित दृष्टिहीन बालिकाओं के आवासीय विद्यालय लाडली घर को दो बड़ी स्टील की कोठियां भेंट की गईं। राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंदजी महाराज के आशीर्वाद से संचालित इस विद्यालय में 45 बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
क्लब के सेवाभावी सदस्य लायन हेमंत शर्मा एवं लायन शिखा शर्मा के सहयोग से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। क्लब सचिव लायन अनिल चोरड़िया ने बताया कि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदम चंद जैन के संयोजन में क्लब की ओर से समय-समय पर लाडली घर की दृष्टिहीन बालिकाओं के लिए सेवा एवं सहयोग के कार्य किए जाते हैं।
क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब सचिव लायन अनिल चोरड़िया, लायन अनिल छाजेड़, लायन पदम चंद जैन, कोषाध्यक्ष लायन विनय कुमार लोढ़ा, लायनेड सुशीला लोढ़ा, लायन संजय जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि प्रांत 3233 ई-2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन के प्रांतीय स्लोगन ‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ के अंतर्गत क्लब द्वारा ‘मिशन मुस्कान’ के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं।


