
श्रीमहावीरजी | शाबाश इंडिया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप श्रीमहावीरजी के अध्यक्ष एवं पत्रकार चंद्रेश कुमार जैन का सम्मान किया गया। श्री दिगंबर जैन पदयात्रा संघ जयपुर के पदाधिकारियों ने उन्हें साफा बांधकर, सम्मान का दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
सम्मान समारोह में पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है। निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता जनजागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक सरोकारों, धार्मिक परंपराओं, संस्कृति और जनहित के मुद्दों को उचित मंच प्रदान करती है।
चंद्रेश कुमार जैन श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप श्रीमहावीरजी के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी उनकी भूमिका रही है। पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रोत्साहन का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर पदयात्रा संघ के संरक्षक सुभाष चंद्र जैन, संयोजक महेश चंद जैन, राजेश शाह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


