
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जैन समाज में खेल भावना, आपसी एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 से 18 अक्टूबर तक जयपुर के सी-3 क्रिकेट ग्राउंड में जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 12 टीमों के 180 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद राइजिंग स्टार्स ने विजेता का खिताब जीता, जबकि अलवर सेंट्रल उपविजेता रही।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए तरंग जैन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, पुनीत जैन को बेस्ट बॉलर और अक्षत जैन को बेस्ट बैट्समैन चुना गया।
आयोजन को सफल बनाने में नितिन जैन, गौरव जैन, आशीष सुराणा, पारस कोठारी और तरंग जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता को द गैलेक्सी रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर (प्रताप डागा), संस्कृती होम्स (तरंग जैन), एटीटी हॉलीडेज टूर्स एंड ट्रैवल्स, वर्धमान फैंसी स्टोर (विकास जैन) और गर्व खंडेलवाल का विशेष सहयोग मिला।
आयोजक टीम JPL ने सभी खिलाड़ियों, टीमों, प्रायोजकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही, भविष्य में भी खेल गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प जताया।


