
कोटा | शाबाश इंडिया।
बजरंग नगर स्थित किड्स कैसल प्ले एंड प्राइमरी स्कूल में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमानजी और रावण की वेशभूषा में आकर्षक रामलीला प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डी.के. नरूला ने बच्चों को दशहरे का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने, सत्य के मार्ग पर चलने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के अभिनय की सराहना की गई और प्रसाद वितरित किया गया।
✍ आज़ाद शेरवानी


