Tuesday, October 20, 2026

इंजी. अरुण कुमार जैन को ‘काव्य कीर्ति सम्मान’, 20वीं कृति ‘एलिक्सर ऑफ अफेक्शन’ का लोकार्पण

बीकानेर | शाबाश इंडिया।

राजस्थान के बीकानेर में आयोजित जैन साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में इंजी. अरुण कुमार जैन को साहित्य सेवा के लिए ‘काव्य कीर्ति सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इसी अवसर पर उनकी 20वीं कृति ‘Elixir of Affection’ का गणमान्य अतिथियों ने लोकार्पण किया।

त्रिदिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। आयोजन पूज्य जैन आचार्य श्री रामलालजी महाराज के ससंघ आशीर्वाद में संपन्न हुआ।

पुस्तक का परिचय देते हुए प्रतिष्ठित साहित्यकार विमल भंडारी, भोपाल ने बताया कि इसमें 92 लघुकथाएं संकलित हैं, जो वर्षों में 2,000 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इन कहानियों में समाज, परिवार और देश की समसामयिक समस्याओं का चित्रण करते हुए सकारात्मक समाधान, आशा, सृजन और प्रगति का संदेश दिया गया है।

समारोह में जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप हर्षदर्शी, उदयपुर, लोकप्रिय गीतकार कैलाश तरल, उज्जैन, सुधा चौधरी, विदिशा सहित देशभर के 100 से अधिक साहित्यकार एवं विद्वान उपस्थित रहे। अतिथियों ने अरुण जैन के साहित्यिक योगदान की सराहना की।

ललितपुर से अपनी साहित्यिक यात्रा शुरू करने वाले अरुण जैन ने भारतीय रेलवे में सेवाएं दी हैं। भारत सरकार सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे हैं।

इस उपलब्धि पर देशभर के समाजजनों, साहित्यकारों और विभिन्न संस्थानों ने उन्हें बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar